4 August 2026
72 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महिला कांग्रेस करेगी कोतवाली का घेराव
देश बड़ी खबर मांग राजनीति राज्य विरोध सूचना

72 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महिला कांग्रेस करेगी कोतवाली का घेराव

Sarguja express 

अंबिकापुर। भटौली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की 72 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला कांग्रेस ने कोतवाली थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। यह निर्णय महिला कांग्रेस शहर इकाई की बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी शहर अध्यक्ष सीमा सोनी ने दी।

सीमा सोनी ने कहा कि जिले में नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस के असंवेदनशील रवैये और कार्रवाई में देरी के कारण पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भटौली की घटना में भी पुलिस की धीमी कार्रवाई के चलते आरोपी अब तक गिरफ्तारी से बाहर है।

उन्होंने ग्राम वंदना में नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उस प्रकरण में भी सीतापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और जांच में अनावश्यक विलंब किया, जिससे एफएसएल साक्ष्य प्रभावित हुए और आरोपियों को फरार होने का अवसर मिला।

महिला कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से भटौली प्रकरण के आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में गिरफ्तारी नहीं होती है तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *