19 October 2026
सरगुजा एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर: वर्दी में नशे में मिले एएसआई और आरक्षक निलंबित…..अंबिकापुर के नए बस स्टैंड पर इंसास रायफल छोड़कर जमीन पर सोते मिले थे दोनों पुलिसकर्मी; दुर्ग एसपी ने तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई
कार्रवाई क्राइम देश बड़ी खबर राज्य

सरगुजा एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर: वर्दी में नशे में मिले एएसआई और आरक्षक निलंबित…..अंबिकापुर के नए बस स्टैंड पर इंसास रायफल छोड़कर जमीन पर सोते मिले थे दोनों पुलिसकर्मी; दुर्ग एसपी ने तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई

Sarguja express….

अंबिकापुर। पुलिस की वर्दी में शराब पीकर इंसास रायफल छोड़ने और जमीन पर सोने के मामले में एएसआई जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले को सबसे पहले सरगुजा एक्सप्रेस ने प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की।


दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों को 17 अक्टूबर को मुलजिम पेशी की ड्यूटी के लिए सरगुजा जिले भेजा गया था। 18 अक्टूबर को शाम करीब 5:40 बजे अंबिकापुर के नए बस स्टैंड पर वे पुलिस वर्दी में शराब का सेवन करने के बाद इंसास रायफल छोड़कर जमीन पर सोते हुए पाए गए।
आदेश में कहा गया है कि इस घटना के बाद सहायक उप निरीक्षक जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक क्रमांक 1223 ऋषिकांत त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दुर्ग स्थित रक्षित केंद्र में संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *