7 June 2026
मानवता की मिसाल बनीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े….सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
ख़बर जरा हटके पहल राज्य हादसा

मानवता की मिसाल बनीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े….सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Sarguja express….

अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री ने रविवार को संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की मदद कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और इसे जनप्रतिनिधि के मानवीय दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
जानकारी के अनुसार मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर से अपने गृह जिला सूरजपुर स्थित बीरपुर निवास लौट रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के समीप एक स्कूटी और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर मदद का इंतजार कर रहे थे।
दुर्घटना स्थल से गुजर रही मंत्री राजवाड़े ने जैसे ही हादसा देखा, उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और स्वयं नीचे उतरकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उस समय वे किसी बड़े काफिले के साथ नहीं बल्कि एक सामान्य वाहन से यात्रा कर रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने बिना समय गंवाए घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
मंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों एवं संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनकी प्राथमिकता यह रही कि घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता मिल सके। अस्पताल पहुंचाने के बाद उन्होंने उपचार संबंधी जानकारी भी ली।
घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े स्वयं दूसरी गाड़ी का इंतजार करती रहीं। आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद ही वे अपने गृह निवास के लिए रवाना हुईं। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना की।

जनप्रतिनिधि से पहले निभाया इंसानियत का फर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंत्री राजवाड़े ने दुर्घटना देखकर किसी अधिकारी या एम्बुलेंस के पहुंचने का इंतजार नहीं किया। उन्होंने तत्काल पहल करते हुए अपने वाहन से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में उनका यह कदम मानवता और सेवा भाव का परिचायक है।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मंत्री की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग मदद करने से कतराते हैं, लेकिन मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बिना किसी औपचारिकता के घायलों की सहायता कर एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया। उनकी इस पहल की चर्चा क्षेत्रभर में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *