Sarguja express…..
अंबिकापुर. सरगुजा महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 96वी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्व. महाराज साहब की स्मृति में आज 2 जून को कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। सर्वप्रथम राजीव भवन में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत उनकी स्मृतियों और सरगुजा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की गई। इसके उपरांत प्रतीक्षा बस स्टैंड में स्थापित स्व महाराज साहब और स्व राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत माँ महामाया मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया। राजपरिवार के सदस्य होने के बावजूद स्व0 महाराज श्री एम0एस0 सिंहदेव ने प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया था। 1954 वेे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रुप में चयनित हुए थे। कलेक्टर, संभागायुक्त, मंत्रालयों में सचिव पदांे के साथ ही वे संयुक्त मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। उनके प्रशासनिक कौशल को देखते हुए शासकीय सेवा से सेवानिवृति उपरांत उन्हें मध्यप्रदेश योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। मध्यप्रदेश की प्रख्यात सिंहदेव योजना महाराज साहब की देन थी, जिसकी बदौलत कई भूमिहीन परिवारों को भूमि का हक मिला था। वर्ष 1971 में राजस्व विभाग के सचिव रहते हुए उन्होंने किसानों और भूमि स्वामी के हित में प्रथम बार मध्यप्रदेश में ऋण पुस्तिक जारी करने की महत्वाकांक्षी योजना का सुझाव तत्कालीन राज्य सरकार को दिया जिसे तत्काल लागू किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इसके पहले भूमिस्वामी के खातों में भूमि का अंकन एकड़ में होता था जो ऋण पुस्तिका में हेक्टेयर में होने लगा। ऋण पुस्तिका ने अलग-अलग खातों के अलग अलग दस्तावेजों का एकीकरण कर भूमिस्वामियो को बड़ी राहत दी थी। उस समय इस योजना को भू-राजस्व में एक बड़ा सुधार माना गया था। आज भी 1971 में जारी ऋण पुस्तिका पर पूर्व महाराज साहब के हस्ताक्षर इस बात की गवाही देते हैं। आज आयोजित विविध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दी, जिनमें पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत, जे पी श्रीवास्तव, डॉ0 अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, मो इस्लाम, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मधु दीक्षित, सत्येन्द्र तिवारी, संजय विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, प्रशांत सिंह चीकू, सुधांशु गुप्ता, सीमा सोनी, राशिद अहमद, बिज्जू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अली, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अमित तिवारी राजा, कलीम अंसारी, श्रीमती गीता प्रजापति, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निकी खान, नीतीश चौरसिया, सोहन जायसवाल , शान्तनु मुखर्जी, अमित सिंह, हनुमान सिंह, शुभम जायसवाल, विकास केशरी, निखिल विश्वकर्मा, मो इमरान, मिथुन सिंह, शिवांशु गुप्ता, तरनराज बाबरा, हरभजन भामरा, रोशन कनौजिया, अमित वर्मा, अशोक जायसवाल, ममता सिंह, सपना सिन्हा, रश्मि सोनी, अनुराधा सिंह आदि मौजूद थे।

