अंबिकापुर / भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी में किया जाएगा। भर्ती रैली में राज्य के सभी 33 जिलों से पुरूष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सरगुजा जिले के अभ्यर्थियों लिए 10 जनवरी 2026, 20 जनवरी 2026 एवं 21 जनवरी 2026 को उपस्थित होने हेतु तिथि निर्धारित किया गया है। आवेदकों के ठहरने के व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जिले के ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो सीईई परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनको अपने एडमिट कार्ड एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 में संपर्क कर सकते हैं।
ख़बर जरा हटके
परीक्षा
राज्य
सूचना
भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन धमतरी में 10 जनवरी से 24 जनवरी तक… जिले के अभ्यर्थियों हेतु 10, 20 एवं 21 जनवरी 2026 को तिथि निर्धारित
- by Chief editor Deepak sarathe
- 8 January 2026
- 0 Comments
- 183 Views

—00—
Related Post
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को
28 October 2026
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
