8 August 2026
छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक, बच्चों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर दिए आवश्यक निर्देश
आयोजन पहल बैठक राज्य शिक्षा

छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक, बच्चों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर दिए आवश्यक निर्देश

Sarguja express

उदयपुर। जनपद सभाकक्ष उदयपुर में आज एसडीएम रामराज सिंह की अध्यक्षता में लखनपुर एवं उदयपुर क्षेत्र के समस्त छात्रावास एवं आश्रम अधीक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

एसडीएम रामराज सिंह ने छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की स्थिति की जानकारी लेते हुए पात्र बच्चों के प्रमाण पत्र समय-सीमा में बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में छात्रावासों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं परिसर की स्वच्छता की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं मीनू के अनुसार भोजन प्रदान किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसडीएम ने अधीक्षकों को छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की आवश्यकताओं और समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान देने तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में लखनपुर एवं उदयपुर क्षेत्र के छात्रावास/आश्रम अधीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *