//अंबिकापुर…..छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 19 अप्रैल को अंबिकापुर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे यह जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से भाजपा सरगुजा लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह व सह संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया कि भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की 19 अप्रैल को अंबिकापुर में होने वाली नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित केबिनेट मंत्री, विधायकगण व भाजपा नेतागण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन रैली में मुख्यमंत्री जी के साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, सह क्लस्टर प्रभारी रामसेवक पैकरा, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी लखन लाल साहू, सह प्रभारी श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सूरजपुर विधायक भुलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल तथा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन रैली सुबह 10:30 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन के पास से निकलकर अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड होते हुए महामाया चौक, संगम चौक, देवी गंज रोड होते हुए, घड़ी चौक फिर कला केंद्र मैदान पहुंचेगी जहाँ विजय संकल्प जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य नेताओं के उद्बोधन पश्चात समाप्त होगी। इस दौरान भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज अपना तीसरा नामांकन दाखिल करेंगे…
Uncategorized
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल अंबिकापुर में, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में होंगे शामिल
- by Chief editor Deepak sarathe
- 18 April 2024
- 0 Comments
- 508 Views

Related Post
लखनपुर क्षेत्र में राशन दुकान पर चोरों का
5 October 2026
जशपुर के बेटे अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास,
29 September 2026
घर में चल रही थी ‘नकली शराब की
26 September 2026
नाबालिग को थमाई गाड़ी की चाबी तो जेब
9 September 2026
एकलव्य स्कूल की छात्राएं कलेक्टर से मिलने 30
7 September 2026
