-
- Sarguja express…..
सूरजपुर। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशवनगर में शिक्षिका और उसके 17 वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी तक पहुँचने के साथ ही घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार भी बरामद कर ली है।
अंबिकापुर के तेंदूपारा में मोबाइल एवं अन्य सामग्री बरामद
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान अंबिकापुर के तेंदूपारा से मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री बरामद की है। इसके अलावा पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन भी किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले का खुलासा शुक्रवार को किया जाएगा।

