Sarguja express…..
विनय पाण्डेय
सूरजपुर…..रेलवे स्टेशन बिश्रामपुर के समीप कुमदा फाटक पर हाल ही में बने ओवरब्रिज के समीप पड़े रेलवे के एंगल चोरी मामले में आरपीएफ अंबिकापुर की टीम ने एंगल चोरी करने वाले और चोरी का एंगल खरीदी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है,वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं।बताया गया को दो दिनों पूर्व रेलवे स्टेशन बिश्रामपुर के सामने झुग्गी बस्ती निवासी बलन पैकरा पति कृष्णा यादव 25 वर्ष को ओवरब्रिज के समीप रेलवे फाटक पर लगा लोहे का एंगल ले जाते रेल कर्मियों ने देखा था जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल आरपीएफ को दी जिसके बाद आरपीएफ ने उसका पीछा करते हुए उसे धर दबोचा।आरपीएफ को पूछताछ में जानकारी मिली कि चुराए गए एंगल उसने कबाड़ी अल्तमस पिता गुलाम मोहम्मद उर्फ गुड्डा कबाड़ी 22 वर्ष शिवनंदनपुर को विक्रय किया है।आरपीएफ ने पूछताछ के आधार पर कबाड़ी के दुकान में दबिश देकर अल्तमस को गिरफ्तार किया है।आरपीएफ ने उसके कब्जे से पूर्व में खरीदे गए दो एंगल कुल तीन लोहे के एंगल वजनी 98किलो कीमती छह हजार रु बरामद कर आरोपियों के खिलाफ 3 ए आरपीयूपी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।फरार आरोपियों को पकड़ने रेल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

