Sarguja express….
मो.हदीस,
सीतापुर– नगर के वार्ड क्रमांक-1 आदर्श नगर में शनिवार शाम एक 15 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रिया चौधरी, पिता विनोद चौधरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिजन किसी काम से बाजार गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने किशोरी को कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

