10 August 2026
जमीन पर परिवार के साथ सो रहे युवक को करैत सांप ने डसा, मौत
Uncategorized

जमीन पर परिवार के साथ सो रहे युवक को करैत सांप ने डसा, मौत

Sarguja express….
अंबिकापुर। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई में जहरीले सांप के डसने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कंदरई निवासी पूर नारायण बिंझिया, पिता बुधनाथ, उम्र 36 वर्ष अपने परिवार के साथ घर में जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात एक करैत सांप ने उसके होंठ में काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बारिश के मौसम में जहरीले सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *