Sarguja express…..
अंबिकापुर. बढ़ते महंगाई को देखते हुए तथा डीजल की कमी के मद्देनजर अब अमेरा खुली खदान से छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में कोयला परिवहन करने वाले ट्रक मालिक संघ ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है जहां आज अमेरा खदान में ट्रांसपोट्रो और ट्रक मालिक संघ के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई। अमेरा खदान में हुए इस बैठक में काफ़ी अहम मुद्दों पर चर्चा हुई जिसके बाद ट्रक मालिक संघ ने अपने सात सूत्रीय माँग लिफ्टरों के सामने रखे।ट्रक मालिक संघ द्वारा रखे जाने वाले सात सूत्रीय मांगों में छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में कोयला परिवहन के लिए अधिकतम भाड़े का निर्धारण सहित टू पॉइंट में बाहर की गाड़ी का लोड नहीं किया जाना,बिल्टी जमा किए जाने के रिसीविंग के बाद १० दिनों के भीतर भुगतान,कोयला शॉर्टेज में १०० किलोग्राम तक की छूट,बिल्टी कमीशन अधिकतम २००० रुपए तथा खनिज निर्धारित स्थान पर पहुचने के अधिकतम 48 घंटे के अंदर खाली किए जाने जैसी प्रमुख मांगे रखी गई हैं। वहीं अगर भाड़े की बात की जाए तो महासमुंद के लिए भाड़ा 1600 रुपया प्रति टन,रायपुर के लिए 1500 रुपया प्रति टन,बिलासपुर रायगढ़ चांपा जैसे जगहों के लिए 1200 से 1300 रुपए तक एवं अन्य अन्य जगहों के लिए दूरी के हिसाब से अलग अलग भाड़ा तय किया गया है। ट्रक मालिक संघ के सदस्य सुरेश साहू ने बताया कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर आज बैठक किया गया है अगर इन सभी मांगों को मानने से इनकार किया जाता है तो 15 जून से अमेरा खुली खदान से कोयले का परिवहन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा तथा एक भी ट्रक यहाँ से कोयले की लोडिंग नहीं करेगा साथ ही हम सब अनिश्चितकालिन हड़ताल करने बाध्य होंगे। एक तरफ़ डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं वही हमारे ट्रकों के लोडिंग को लेकर लगातार भाड़े में कटौती की जा रही है जिससे हमे नुक़सान उठाना पड़ रहा है ऐसे में हमारी मांगे नहीं मानने पर हम सभी ट्रक मालिक हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।इस बैठक के दौरान ट्रास्पोटरों लिफ्टर सहित बड़ी संख्या में ट्रक मालिक मौजूद रहे।

