26 April 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 133वां संस्करण लखनपुर में सामूहिक रूप से सुना गया….कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ साझा किया प्रेरक अनुभव
आयोजन ख़बर जरा हटके देश पहल राजनीति राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 133वां संस्करण लखनपुर में सामूहिक रूप से सुना गया….कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ साझा किया प्रेरक अनुभव

Sarguja express…..

अंबिकापुर। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अपने निज निवास, लखनपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का सजीव प्रसारण पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ सुना। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को गंभीरता से आत्मसात किया तथा कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे जनता से संवाद करते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए देश की उपलब्धियों, नवाचारों और आम नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा समाज सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी से आग्रह किया कि वे इन प्रेरणादायक विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू , राकेश अग्रवाल, यतेंद्र पाण्डेय, रवि अग्रवाल, सुरेंद्र जायसवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता , राहुल अग्रवाल , सुरेश साहू, मुरारी जायसवाल, तबरेज आलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *