13 March 2026
अंबिकापुर ब्रेकिंग: देवगढ़ बना नई उप तहसील, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर बड़ी घोषणा
ख़बर जरा हटके नियम पहल प्रशासन फैसला बड़ी खबर राज्य सौगात

अंबिकापुर ब्रेकिंग: देवगढ़ बना नई उप तहसील, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर बड़ी घोषणा

Sarguja express….


अंबिकापुर। उदयपुर तहसील अंतर्गत ग्राम देवगढ़ को अब नई उप तहसील का दर्जा दे दिया गया है। इस निर्णय की बड़ी घोषणा कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर की गई है। नए उप तहसील का मुख्यालय देवगढ़ में स्थापित किया जाएगा और खम्हरिया राजस्व निरीक्षक मंडल को इसके अधीन किया जाएगा।
नई उप तहसील में कुल 8 पटवारी हल्का, 19 पंचायत और 23 गांव शामिल होंगे। अनुमानित रूप से करीब 30 हजार ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस निर्णय का उद्देश्य तहसील मुख्यालय से दूर बसे ग्रामीणों की समस्याओं को कम करना और उनके सरकारी कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि देवगढ़ में उप तहसील स्थापित करने से स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
स्थानीय लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और इसे उनके लिए लंबे समय से प्रतीक्षित राहत बताया। प्रशासन ने जल्द ही उप तहसील के संचालन और आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति शुरू करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *