अंबिकापुर। अंबिकापुर से कुछ ही दूरी पर स्थित दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिब्रा वॉटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। दो वर्षों में लगातार वहां यह दूसरी मौत है। गत वर्ष एक युवती की मौत हो जाने के बाद वहां जाने के लिए ग्रामीणों ने प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद से काफी समय तक लोगों का वाहन जाना बंद था परंतु इस वर्ष फिर से भारी संख्या में युवक युवतियों का वहां पहुंचना शुरू हो गया था। मिनी गोवा बने लिब्रा वॉटरफॉल में भारी संख्या में युवक युवती हर रोज पहुंच रहे हैं। बुधवार को अंबिकापुर के गांधीनगर क्षेत्र से अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा युवक अनु द्विवेदी वाटरफॉल में डूब गया। बताया जा रहा है कि उसे डूबता देख उसके साथी वहां से फरार हो गए बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार युवक शराब पिए हुए था।
हादसा
राज्य
ब्रेकिंग न्यूज़…अंबिकापुर के नजदीक मिनी गोवा बने लिब्रा वॉटरफॉल में एक और मौत… लगातार 2 वर्षों में दो मौत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 29 May 2024
- 0 Comments
- 9290 Views

Related Post
रसूलपुर हत्याकांड: झारखंड से दबोचा गया चौथा आरोपी,
18 September 2026
“टीबी को मात देने के करीब सरगुजा का
18 September 2026
गणेश विसर्जन के दौरान टूटी पुलिया से 20
18 September 2026
यह कैसी मजबूरी! बदबू के बीच दिनभर ड्यूटी
18 September 2026
अंबिकापुर तरुण सभा का चुनाव संपन्न, चंद्रशेखर गुप्ता
16 September 2026
