11 November 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना….पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बोले– वोट काटकर आदिवासियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से किया जा रहा वंचित, बिजली बिल बढ़ोतरी और जंगलों की कटाई पर भी उठाए सवाल
आयोजन आरोप देश प्रतिक्रिया बड़ी खबर राजनीति राज्य विरोध

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना….पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बोले– वोट काटकर आदिवासियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से किया जा रहा वंचित, बिजली बिल बढ़ोतरी और जंगलों की कटाई पर भी उठाए सवाल

Sarguja express

मो.हदीस, सीतापुर

-‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा मंडल स्तरीय चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआईसीसी प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा तथा निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट काटकर लोगों को उनके संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के साथ आदिवासी समाज ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था, लेकिन आज उसी आदिवासी समाज के लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यह लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और लोगों के वोट काटे जाने जैसे मुद्दों पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।
अमरजीत भगत ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए बिजली बिलों में बढ़ोतरी, जंगलों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों को निजी कंपनियों के हवाले किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जंगलों की कटाई कर अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं मैनपाट में बॉक्साइट खदान खोलने के सरकार के फैसले पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और आजीविका का आधार हैं। इनके साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्थानीय लोगों के भविष्य को प्रभावित करेगा।
वहीं अभियान के छत्तीसगढ़ ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक ने भी अपने संबोधन में लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, आम नागरिकों को उनके मतदान संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और मतदाता सूची में किसी भी तरह की त्रुटि या नाम कटने की स्थिति में सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना आवश्यक है।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस बीच बाल कृष्ण पाठक, राकेश गुप्ता, वेदांती तिवारी, आलोक सिंह, आशीष वर्मा, अनूप मेहता,शिव अग्रहरि, शैलेष सिंह,गणेश सोनी,तिलक बेहरा,अनिल पैंकरा, बदरुद्दीन इराकी,प्रेम दान कुजर,राजेश गुप्ता, मनसुख राम सहित अन्य वक्ताओं ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए पूरे देश में वोट काटने का खेल भाजपा द्वारा कैसे खेला गया और लोगों को उनके अधिकार से कैसे वंचित किया गया। राहुल गांधी ने इनकी चोरी पकड़ी और इसका खुलासा किया कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा सरकार के इशारे पर करोड़ों भारतीय मतदाताओं का नाम काट कर उन्हें उनके अधिकार से वंचित रह दिया गया। इसी को लेकर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को उनके अधिकारो के प्रति सजग रहकर मताधिकारो की सुरक्षा कर सके जिससे निष्पक्ष चुनाव हो एवं लोकतंत्र को मजबूती मिले आदि ।
इस अवसर पर , तिलक राज बेहेरा, गणेश सोनी, बिगन राम,संदीप गुप्ता, बदरुद्दीन इराक़ी,प्रेम दान कुजर, प्रदीप गुप्ता ,अर्जुन उरांव, प्रदीप उरांव, बलकुंदन राम, विमल राम, दीपक गुप्ता, परमेश्वर कुजूर, सुखदेव भगत,विकास गुप्ता, संतोस गुप्ता, राहुल गुप्ता, अनमोल लकड़ा,राम कुमार पटेल,लवी गुप्ता, मतलूब आलम,अमनदीप छाबड़ा,नागेश्वर, लालजी एक्का,मनोज राम, , नरेश भगत, संतोष कुजूर, नारायण राम, कृपा राम, लल्ली गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, राजकुमार पैकरा, सुबोध मंजना, ललन भगत, विजय गुप्ता, खुशीराम भगत, ईश्वर साय, लोहर साय, महेंद्र गुप्ता, सुंदर मिंज, युधिष्ठिर टोप्पो, राजा राम, दिशा गुप्ता, दुलेश्वर यादव, शुशीला एक्का,राम प्यारी यादव, बीना तिग्गा, शांति तिर्की, निर्मला बड़ा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *