12 November 2026
### सरगुजा पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 7 थानों के प्रभारी बदले, 5 चौकियों में भी नई तैनाती
आदेश क्राइम तबादला देश प्रशासन बड़ी खबर राज्य

### सरगुजा पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 7 थानों के प्रभारी बदले, 5 चौकियों में भी नई तैनाती

Sarguja express…..

एसपी के निर्देश पर 46 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, सीतापुर, लखनपुर, लुण्ड्रा, मणिपुर और गांधीनगर समेत कई थानों की कमान बदली

अंबिकापुर। सरगुजा जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा पुलिस विभाग में बेहतर समन्वय और अनुशासन कायम करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में सात थानों के प्रभारी बदले गए हैं, वहीं पांच पुलिस चौकियों में भी नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। जिले में कुल 46 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देश पर सभी पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत करने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी के परिपालन में सरगुजा एसपी के निर्देश पर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में यह व्यापक बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल को सीतापुर से लखनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी को लुण्ड्रा से मणिपुर, निरीक्षक शशिकांत सिंह को गांधीनगर से उदयपुर तथा निरीक्षक शिशिरकांत सिंह को उदयपुर से गांधीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति को दरिमा, निरीक्षक अच्युत चंद तिवारी को लुण्ड्रा और निरीक्षक देवेश सिंह राठौर को सीतापुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा लखनपुर थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक संपत पोर्टाई को सीतापुर थाना भेजा गया है, जबकि मणिपुर थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक चंद्र प्रताप तिवारी को गांधीनगर थाने में पदस्थ किया गया है। पुलिस चौकियों में भी बदलाव करते हुए केदमा चौकी प्रभारी अश्वनी दीवान को कुन्नी, कुन्नी चौकी प्रभारी बाबुल कुंजूर को केरजू तथा केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत को केदमा भेजा गया है। रघुनाथपुर चौकी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को सौंपी गई है।

वहीं अन्य उपनिरीक्षकों, सहायक उपनिरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र से थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को थानों से रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

### तबादला सूची में शामिल अधिकारी-कर्मचारी

| क्र. | अधिकारी-कर्मचारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| —- | —————————– | —————– | ——————— |
| 1 | निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल | सीतापुर | लखनपुर थाना प्रभारी |
| 2 | निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी | लुण्ड्रा | मणिपुर थाना प्रभारी |
| 3 | निरीक्षक शशिकांत सिंह | गांधीनगर | उदयपुर थाना प्रभारी |
| 4 | निरीक्षक शिशिरकांत सिंह | उदयपुर | गांधीनगर थाना प्रभारी |
| 5 | निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति | रक्षित केंद्र | दरिमा थाना प्रभारी |
| 6 | निरीक्षक अच्युत चंद तिवारी | रक्षित केंद्र | लुण्ड्रा थाना प्रभारी |
| 7 | निरीक्षक देवेश सिंह राठौर | रक्षित केंद्र | सीतापुर थाना प्रभारी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *