अंबिकापुर। अंबिकापुर से कुछ ही दूरी पर स्थित दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिब्रा वॉटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। दो वर्षों में लगातार वहां यह दूसरी मौत है। गत वर्ष एक युवती की मौत हो जाने के बाद वहां जाने के लिए ग्रामीणों ने प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद से काफी समय तक लोगों का वाहन जाना बंद था परंतु इस वर्ष फिर से भारी संख्या में युवक युवतियों का वहां पहुंचना शुरू हो गया था। मिनी गोवा बने लिब्रा वॉटरफॉल में भारी संख्या में युवक युवती हर रोज पहुंच रहे हैं। बुधवार को अंबिकापुर के गांधीनगर क्षेत्र से अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा युवक अनु द्विवेदी वाटरफॉल में डूब गया। बताया जा रहा है कि उसे डूबता देख उसके साथी वहां से फरार हो गए बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार युवक शराब पिए हुए था।
हादसा
राज्य
ब्रेकिंग न्यूज़…अंबिकापुर के नजदीक मिनी गोवा बने लिब्रा वॉटरफॉल में एक और मौत… लगातार 2 वर्षों में दो मौत
- by Chief editor Deepak sarathe
- 29 May 2024
- 0 Comments
- 9269 Views

Related Post
केन्द्रीय जेल अंबिकापुर के 100 मीटर दायरे को
13 June 2026
कोई भी विद्यालय एकल शिक्षकीय ना रहे, अतिरिक्त
12 June 2026
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल बिक्री पर
12 June 2026
ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आशंका, सरगुजा में नाबालिग सहित
12 June 2026
दो प्रतिशत डीए समेत छह सूत्रीय मांगों को
12 June 2026
