अंबिकापुर। सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कल सामूहिक नामांकन दाखिल करेंगे यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 30 अक्टूबर को सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा अम्बिकापुर, लण्ड्रा तथा सीतापुर हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी क्रमश: राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज व रामकुमार टोप्पो द्वारा नामांकन रैली निकालकर सामूहिक नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस दौरान कला केंद्र मैदान में आम सभा भी होगी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व भाजपा सरगुजा जिला चुनाव प्रभारी श्रीमती डॉ आशा लकड़ा तथा भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी व राजमहल विधानसभा झारखंड के विधायक अनंत ओझा विशिष्ट अतिथि होंगे। नामांकन रैली सुबह 11:00 बजे अम्बिकापुर बसंत पेट्रोल पंप के सामने से एकत्रित होकर अग्रसेन चौक, जयस्तम्भ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक होते हुये नगर स्थित कलाकेंद्र मैदान में संपन्न होगी। नामांकन रैली व आमसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व आम जनता को अधिक से अधिक संख्या शामिल होने की अपील की है।
चुनाव
राजनीति
राज्य
सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सोमवार को करेंगे नामांकन दाखिल….पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड बाबूलाल मरांडी होंगे मुख्य अतिथि
- by Chief editor Deepak sarathe
- 29 October 2023
- 0 Comments
- 391 Views

Related Post
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को
28 October 2026
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
