अम्बिकापुर/ विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वालों कारणों जैसे राशि, सामग्री का वितरण, नशीले पदार्थ का परिवहन और वितरण को रोकने के लिए जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड दल, स्टेटिक सर्विलेंस टीम सहित विभिन्न दल गठित किए गए हैं, जो निर्वाचन अवधि में इन सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं।
इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए बीते दिन शनिवार को ग्राम सीतापुर आदर्श नगर में फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा 384 नग छाता, सहित टी शर्ट, हाफ पैंट और खेल सामग्री और एक वाहन जप्त किया गया। इस सामग्री में कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अंकित मिला। एफएसटी दल द्वारा जप्त की गई सामग्री का पंचनामा बनाते हुए रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित की गई और सामग्री थाना प्रभारी सीतापुर को सुपुर्द किया गया। इसी तरह गत दिवस ही रात 9 बजे के करीब प्राप्त शिकायत पर उक्त फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा एक्शन लेते हुए आदर्शनगर स्थित गोदाम से साड़ी 1640 नग, स्पोर्ट्स शूज 555 नग, और चांदनी 70 नग जप्त किया गया। जांच के दौरान गोदाम में रखे सामग्री का बिल मौके पर संदेहास्पद पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई। एक अन्य शिकायत में ग्राम राधापुर, बेरियर पारा में स्थित गोदाम से धोती और खाना बनाने का सेट जप्त किया गया। जप्त किए गए सामग्री को थाना प्रभारी सीतापुर की सुपुर्दगी में दिया गया।
कार्रवाई
चुनाव
जांच
राजनीति
राज्य
फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में छाता, साड़ी, स्पोर्ट्स शूज आदि सामग्री की गई जप्त
- by Chief editor Deepak sarathe
- 29 October 2023
- 0 Comments
- 363 Views

Related Post
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को
28 October 2026
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
