24 April 2026
स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण में भारी अव्यवस्था, कई कर्मचारी नदारद; संयुक्त संचालक ने जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस
अनियमितता ख़बर जरा हटके ग्राउंड रिपोर्ट जांच नियम निरीक्षण बड़ी खबर राज्य स्वास्थ

स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण में भारी अव्यवस्था, कई कर्मचारी नदारद; संयुक्त संचालक ने जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस

Sarguja express…

अंबिकापुर: सरगुजा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में भारी अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।

सुबह 11:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदारी के निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। संस्थान में साफ-सफाई का अभाव मिला और दवाओं का रख-रखाव भी सही ढंग से नहीं किया गया था।निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एस. तोमर, कंप्यूटर ऑपरेटर शोएब और एक सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है।जबकि क्षेत्र सहायक अधिकारी लक्ष्मण गुप्ता को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर 3 दिनों के भीतर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उपस्थित न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
​प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर के निरीक्षण में भी इसी तरह की खामियां मिलीं। यहाँ सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए। वार्ड बॉय यन्तेश्वर राजवाड़े पिछले 3 दिनों से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *