अम्बिकापुर।विधायक बनते ही अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एक्शन मूड में दिखे। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर के साथ बैठक कर शहरवासियों की समस्या से अवगत कराया।कम बारिश की वज़ह से कुछ समय पहले शहर में पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई थी। इस बार गर्मी में स्थिति ना बिगड़े इसके लिए विधायक राजेश अग्रवाल ने कलेक्टर को अभी से ही माकूल इंतजाम करने व व्यवस्था बनाने को कहा। किसके साथ-साथ लंबे समय से विवादित स्थान पर बने गंगापुर शराब दुकान को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने व मांस मटन दुकानों को व्यवस्थित करने की बात कही। शहर में अव्यवस्थित ठेला गुमटी के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार करने के निर्देश दिए। विधायक राजेश अग्रवाल ने पत्रकारों से मिलकर कहा कि एक सप्ताह में जो भी समस्या है उनके सुधार को लेकर असर दिखने लगेगा।
राज्य
बैठक
सरगुजा ब्रेकिंग,,विधायक बनते ही एक्शन मूड में दिखे अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल..शहर के कई गंभीर समस्याओं से कलेक्टर को कराया अवगत…. पत्रकारों से कहा,,, एक सप्ताह में दिखने लगेगा असर ..
- by Chief editor Deepak sarathe
- 15 December 2023
- 0 Comments
- 916 Views

Related Post
पलटा ट्रक तो खुला 1.19 करोड़ के गांजे
1 October 2026
खेत में मिली नवजात के लिए आगे आए
1 October 2026
सरगुजा के युवाओं को मिलेगा ‘युवा रत्न सम्मान’,
1 October 2026
अंबिकापुर में शह-मात का महासंग्राम: इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुभ
29 September 2026
जशपुर के बेटे अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास,
29 September 2026
