अंबिकापुर….सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आमनागरिकों कों निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने हेतु आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे 21 अप्रैल कों थाना बतौली पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शिवपुर मे थाना बतौली छेत्र का आदतन अपराधी अमेरिकन सिंह पैकरा एक काले रंग की मोटरसायकल मे आकर लोहे की तलवार कों लहराते हुए आमनागरिकों कों आतंकित कर रहा हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौक़े पर रवाना होकर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर आरोपी के कब्जे मे रखे लोहे के तलवार कों जप्त किया गया, एवं आरोपी से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम अमेरिकन सिंह पैकरा उम्र 24 वर्ष साकिन मानपुर थाना बतौली का होना बताया, आरोपी के कब्जे मे रखे वाहन एवं तलवार के बारे मे पूछताछ किये जाने पर उपरोक्त मोटरसायकल कों लैलूंगा रायगढ़ से चोरी कर रखना एवं उक्त मोटरसायकल मे लोहे का तलवार लेकर आमनागरिकों कों आतंकित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4)/379 भा.द.वि.एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध सरगुजा जिले के विभिन्न थानो मे कई अपराध पंजीबद्ध हैं, आरोपी आदतन किस्म का अपराधी हैं, घटना से पूर्व आरोपी कई चोरी, डकैती के मामलो मे जेल जा चुका हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी.पी.तिवारी,प्रधान आरक्षक फलेन्द्र सिंह पैकरा, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो, अशोक भगत, एहसान फ़िरदौशी,मुरली यादव, जयनाथ भगत, भगलू राम भगत शामिल रहे।
कार्रवाई
क्राइम
राज्य
मोटरसायकल मे तलवार लहराकर आमनागरिकों कों कर रहा था आतंकित… आरोपी गिरफ्तार….आरोपी कई चोरी, डकैती के मामलो मे जा चुका हैं जेल
- by Chief editor Deepak sarathe
- 21 April 2024
- 0 Comments
- 530 Views

Related Post
अंबिकापुर में शह-मात का महासंग्राम: इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुभ
29 September 2026
जशपुर के बेटे अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास,
29 September 2026
अंबिकापुर में गूंजेगा “दिल से डांडिया” का शंखनाद:
29 September 2026
10 साल की छात्रा ने लगाई फांसी: घर
28 September 2026
महामाया मंदिर छठ घाट में संभ्रांत घर की
27 September 2026
