अंबिकापुर. जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी 2024 को प्रातः 07ः30 बजे घड़ी चौक अम्बिकापुर से 30 किमी नावापाराकलां तक किया जा रहा है। साइकिल रेस में भाग लेने हेतु प्रतिभागी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी ही पात्र होंगे। साइकिल रेस में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपने आधारकार्ड की छाया प्रति एवं एक प्रति फोटो लेकर अपना पंजीयन 21 फरवरी 2024 को सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही अति आवश्यक रूप से अपना चेस्ट नम्बर भी प्राप्त करेंगे।
साइकिल रेस के विजेता महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रथम स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को पृथक पृथक क्रमशः 21,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 11,000 रुपए, एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 5,100 रूपये का पृथक-पृथक नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा एवं दसवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को भी सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा।
आयोजन
राज्य
मैनपाट महोत्सव 2024….22 फरवरी को होगी साइकिल रेस प्रतियोगिता, महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि…21 फरवरी तक कराएं पंजीयन
- by Chief editor Deepak sarathe
- 20 February 2024
- 0 Comments
- 564 Views

Related Post
जमीन विवाद में युवक की पिटाई से मौत,
11 July 2026
होली क्रॉस स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन,
11 July 2026
सरगुजा पुलिस की विवेचना होगी हाईटेक, 102 विवेचकों
11 July 2026
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस सत्यापन अभियान का
11 July 2026
सरगुजा के सीतापुर क्षेत्र में मिजल्स (खसरा) का
10 July 2026
