Sarguja express….
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। अंबिकापुर निवासी और क्रिकेट कंटेंट एवं सोशल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय आभास राज को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की टीम फाजिल्का फाल्कन्स के साथ सोशल मीडिया पार्टनरशिप का अवसर मिला। चंडीगढ़ में 9 अगस्त को आयोजित टीम के ऑक्शन के दौरान उन्होंने फाजिल्का फाल्कन्स के सोशल मीडिया कैंपेन को संभाला।
फाजिल्का फाल्कन्स की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल करेंगे। आभास के लिए यह पार्टनरशिप पंजाब की प्रतिष्ठित टी20 लीग के साथ जुड़कर अपने सोशल मीडिया और क्रिकेट कंटेंट के अनुभव को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
ऑक्शन से पहले, ऑक्शन के दौरान और ऑक्शन के बाद टीम की सोशल मीडिया गतिविधियों को कवर करने के साथ आभास ने टीम के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उन्हें खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह, रमनदीप सिंह सहित लीग से जुड़े कई लोगों से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला।
अंबिकापुर से निकलकर क्रिकेट और सोशल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सक्रिय आभास का यह अनुभव छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण है।


