अंबिकापुर। सोमवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज स्थित हॉकी मैदान में आयोजित भाजपा के सम्भागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाइट लेने के दौरान कथित रूप से एक भाजपा कार्यकर्ता ने पत्रकार पर हमला कर दिया। सीएम से पत्रकारों ने तुरन्त इसकी शिकायत की। पत्रकारवार्ता के बहिष्कार की नौबत आ गई थी, लेकिन फिर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। भाजपा कार्यकर्ता सूरजपुर जिले का बताया जा रहा है।
इससे पहले मंच से भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं का ख़ूब हौसला बढ़ाया। जीत के लिए उनको शाबासी दी। हौसला इतना बढ़ा की कुछ देर में सीएम विष्णुदेव साय की पत्रकारों से बातचीत के पहले ही यह घटना हो गई। घटना के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री साय वहां पहुंचे पत्रकारों ने एक सुर में घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया। इससे पहले प्रवेश द्वार में पत्रकारों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भी काला कोट या जैकेट उतारने को ले पुलिस वालों से बहस हुई थी। प्रशासनिक व्यवस्था के ढीले रवैए की वजह से कार्यक्रम थोड़ा अवस्थित रहा.
राज्य
राजनीति
विरोध
भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कार्यकर्ता का हौसला ऐसा बढा की अचानक कर दिया पत्रकार पर ही हमला
- by Chief editor Deepak sarathe
- 8 January 2024
- 0 Comments
- 1185 Views

Related Post
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
