अंबिकापुर…बहन के साथ किराए के मकान में रहकर नेटवर्क मार्केटिंग में फील्ड आफिसर के पद पर काम करने वाली एक युवती गत दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटी के बैटरी चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होने से गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसका उपचार के दौरान आज मौत हो गयी। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कुरुवा आमापारा निवासी २३ वर्षीय पार्वती सिंह पिता स्व हरि प्रसाद पिछले ८-९ महीने से सूरजपुर के चंद्रपुर में एक किराए के मकान में अपनी बड़ी बहन सावित्री सिंह के साथ निवास कर नेटवर्क मार्केटिंग में फील्ड आफिसर के पद पर काम करती थी। परिजन ने बताया कि गत दिनों २६ मार्च की रात करीब ११ बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी को बाहर निकालकर कमरे में लाकर चार्ज कर रही थी। तभी अचानक चार्जिंग के दौरान बैटरी फट गई थी, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। आनन फानन में युवती को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां पर स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया था। युवती की रायपुर में उपचार के दौरान आज मौत हो गई है।
हादसा
बड़ी खबर
राज्य
ब्रेकिंग न्यूज़…इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में गंभीर युवती की मौत… जानिए सरगुजा संभाग में कहां का है मामला
- by Chief editor Deepak sarathe
- 12 April 2024
- 0 Comments
- 2419 Views

Related Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सोनतराई से सुर
29 October 2026
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम को
28 October 2026
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
