29 August 2026
नवागढ़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई प्रसव सेवा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ…..कलेक्टर और सीएमएचओ की पहल पर मिली सुविधा, स्थानीय महिलाओं को प्रसव के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
स्वास्थ राज्य

नवागढ़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई प्रसव सेवा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ…..कलेक्टर और सीएमएचओ की पहल पर मिली सुविधा, स्थानीय महिलाओं को प्रसव के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर

Sarguja express… (दीपक सराठे )

अंबिकापुर। शहर के नवागढ़ स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित प्रसव की सुविधा शुरू कर दी गई है। कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा की पहल पर शुरू हुई इस सेवा के तहत स्वास्थ्य केंद्र में पहला सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जया अग्रवाल सहित स्टाफ नर्सो  ने महिला की आवश्यक जांच के बाद सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद मां और नवजात के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि दोनों स्वस्थ हैं और उनकी आवश्यक निगरानी की जा रही है।

नवागढ़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सेवा शुरू होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब सामान्य प्रसव के लिए स्थानीय महिलाओं को दूर स्थित अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सेवा शुरू करने और पहले सुरक्षित प्रसव में सुपरवाइजर अनिल पाण्डेय, स्टाफ नर्स, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों, सेक्टर एमटी एवं मितानिनों का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केंद्र में सुरक्षित मातृत्व और प्रसव संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *