Sarguja express…..
अंबिकापुर।
अंबिकापुर नगर के गंगापुर में संचालित शराब दुकान को स्थानांतरित कर विशुनपुर में खोले जाने को लेकर आज अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल एवं नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र का जायजा लिया।
विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि पहले हीं गंगापुर स्थित शराब दुकान क्षेत्र के निवासरत लोगों ने इसका विरोध किया था और अभी लोगों का कहना यह है कि गंगापुर और विशुनपुर क्षेत्र में बाल संप्रेषण गृह, कन्या परिसर विद्यालय, आयुर्वेदिक अस्पताल, मूक वधिर एवं घुमंतू बच्चों का विद्यालय, एकलव्य विद्यालय मेडिकल कॉलेज तथा कई सरकारी दफ्तर संचालित हैं, ऐसे स्थिति में गंगापुर शराब दुकान के कारण उत्पन्न जैसे समस्या को विशुनपुर में थोपना उचित नहीं है। विधायक ने बताया कि विशुनपुर और आसपास के लोगों को वहां शराब दुकान खोलने पर आपत्ति है
उन्होंने विधायक से इस बात की शिकायत की है।
विधायक ने क्षेत्र के लोगों की मनोभावना को समझते हुए आबकारी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगापुर से शराब दुकान को हटाकर विशुनपुर में स्थापित करना उचित नहीं होगा क्योंकि बिशनपुर भी रहवासी क्षेत्र है, एवं यहां कई सरकारी दफ्तर, बच्चों के लिए हॉस्टल, कई स्कूल संचालित है, इसलिए शराब दुकान को यहां स्थापित न कर प्रतीक्षा बस स्टैंड के पीछे निगम द्वारा निर्मित दुकानों में संचालित किए जाएं। विधायक राजेश अग्रवाल ने मौके पर उपस्थित आबकारी अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं निगम आयुक्त को निर्देश देते हुए बताया कि प्रतीक्षा बस स्टैंड के पीछे शराब दुकान खोलने से वहीं पर नजदीक में बस स्टैंड की पुलिस चौकी भी है तथा निगम द्वारा निर्मित भवन में दुकान के संचालन से किराए के रूप में नगर निगम को भी लाभ होगा। उन्होंने प्रतीक्षा बस स्टैंड के पीछे शराब दुकान खोलने के निर्देश दिए।
ग्राउंड रिपोर्ट
निरीक्षण
प्रशासन
राज्य
विरोध
समस्या
गंगापुर वासियों को जल्द मिलेगी शराब दुकान से मुक्ति… दुकान स्थानांतरण पर विधायक राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए क्या निर्देश…. जानिए आप भी
- by Chief editor Deepak sarathe
- 3 September 2024
- 0 Comments
- 307 Views

Related Post
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
