5 August 2026
खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत,परिवार में पसरा मातम
बड़ी खबर प्राकृतिक आपदा मौसम राज्य हादसा

खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत,परिवार में पसरा मातम

Sarguja express

लखनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत जजगा स्थित खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला के मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त दिन मंगलवार की दोपहर घटना आज करीब 3.30 बजे कमला भगत पति आनंद भगत उम्र 37 वर्ष ग्राम नवापारा निवासी ग्राम जजगा अपने खेत में रोपा लगाने का कार्य कर रही थी इसी दौरान मौसम में परिवर्तन हुआ और अचानक आकाशीय बिजली महिला के उपर आ गिरी जिसके बाद लोगो के द्वारा उसके पूरे शरीर पर गोबर का लेप लगा उसे खाट पर लिटा अंबिकापुर -बिलासपुर मुख्यमार्ग तक लाया गया जिसके बाद एम्बुलेंस से उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के द्वारा घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। इस घटना के बाद महिला के घर में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *