Sarguja express…..
हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, गणपति धाम के विकास के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत; ‘गणपति सुविधा ऐप’ की भी दी गई जानकारी
अम्बिकापुर। हाथी पखना स्थित गणपति धाम रविवार को भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आया। ‘जय गणेश देवा’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज और मंदिर की घंटियों के बीच भगवान गणेश की भव्य महाआरती संपन्न हुई। नगर के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती में शामिल होकर सर्वमंगल की कामना की।
महाआरती के दौरान आरती की थालियों से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। विभिन्न समाजों और वर्गों के लोगों ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गणपति धाम में भक्तिमय माहौल बना रहा।
गणपति धाम आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : अनुराग सिंह देव
इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणपति धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली महाआरती श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की।

गणपति धाम के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति
समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने गणपति धाम की मान्यता और महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि हाथी पखना स्थित गणपति धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गणपति धाम क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
सिसोदिया ने इस दौरान लॉन्च किए गए ‘गणपति सुविधा ऐप’ के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन विनोद हर्ष एवं नरेंद्र सिंह टुटेजा ने किया। उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भाईचारे, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। महाआरती में सभी वर्गों की सहभागिता सामाजिक एकता का संदेश देती है। अंत में समिति के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाआरती में बड़ी संख्या में शहरवासी और ग्रामीण हुए शामिल
महाआरती में ललन प्रताप सिंह, अजय अग्रवाल, मंजूषा भगत, निरूपा सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, एच. एस. जायसवाल, दिव्या सिंह सिसोदिया, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मनीष सिंह, अरुणा सिंह, उमेश जायसवाल, विद्यानंद मिश्रा, मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह, शशिकांत जायसवाल, मधु चौदाहा, जन्मेजय मिश्रा, विकास पांडेय, निश्चल प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, अभिषेक सिंहदेव, दिनेश शुक्ला, सचिन अग्रवाल, सर्वेश तिवारी, पूनम अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अरुण सिंह, अनिल जायसवाल, प्रियंका गुप्ता, आतिश सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, उमाशंकर गुप्ता, शिवमंगल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अनुज दुबे, राजेश तिवारी, प्रियंका चौबे, सरस्वती यादव, आयुष दुबे, अनीश सिंह, जतीन परमार, रवि विश्वकर्मा, संदीप यादव मैंगो, महेंद्र सिंह, रविकांत उरांव, मनोज कंसारी, अभय साहू, प्रयाग साहू, राजेंद्र जायसवाल, अनिल निराला, नकुल सोनकर, पुष्पेंद्र शर्मा, विमल मंडिलवार, नीलम राजवाड़े और जगन्नाथ राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


