अम्बिकापुर।सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत भिठुवा में प्रशासकीय स्वीकृति से पहले पुल का निर्माण कर दिया गया। जहां इंजीनियर ठेकेदार की मिलीभगत सामने आई है। लेकिन सरकार को बिना खर्च किए ही 10 लाख रुपए की लागत का पुल मुफ्त में मिल गया है। दरअसल सीतापुर विकासखंड के ग्राम भिठुवा में 10 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा था। जहां शासकीय नियमो की अनदेखी करते हुए प्रशासकीय स्वीकृति से पहले ही पुल का निर्माण ठेकेदार द्वारा कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने भी बताया कि इस पुल का निर्माण ठेकेदार द्वारा पूरा कर दिया गया है। इधर इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति के बिना कार्य करना बिल्कुल गलत है।इसकी जाँच करवाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने इस मामले को लेकर कहा कि अगर प्रशासकीय स्वीकृति से पहले ही पुल का निर्माण कर दिया गया होगा तो उस निर्माण कार्य की राशि जारी नहीं की जाएगी। वही प्रशासकीय स्वीकृति के बैगर निर्माण कार्य करना पूरी तरीके से अवैध माना जाता है। गौरतलब है कि पुल का निर्माण ठेकेदार और इंजीनियर द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति से पहले ही पुल का निर्माण कर दिया गया है। लेकिन इस सरकार को बिना खर्च किए ही 10 लाख रुपए लागत का पुल बनकर अब तैयार हो गया है। जो कि ग्रामीणों के लिए बरसात के दिनों में आने-जाने के लिए सहूलियत होगी।
आरोप
ख़बर जरा हटके
ग्राउंड रिपोर्ट
जांच
प्रशासन
राज्य
अजब- गजब…. बिना प्रशासकीय स्वीकृति के ही ठेकेदार इंजीनियर की मिली भगत से बना दिया गया 10 लाख का पुलिया…. शासन को बिना खर्च करें ही मुफ्त में मिल गई पुलिया… मामला सामने आने के बाद विधायक और जिला पंचायत सीईओ ने क्या कहा जानिए…
- by Chief editor Deepak sarathe
- 9 June 2024
- 0 Comments
- 558 Views

Related Post
सरगुजा …..आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़
27 October 2026
जेल में रहे शिक्षकों को नौ माह तक
27 October 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई
26 October 2026
विदाई में भी दे गए जिंदगी की रोशनी!
26 October 2026
सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल…“पुराने रिकॉर्ड में
24 October 2026
