अम्बिकापुर।स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी की मीटिंग राजस्थान सेवा सदन फरीदाबाद, हरियाणा में संपन्न हुई । यह मीटिंग स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई रविंदर वर्मा द्वारा त्यागपत्र दिए जाने एवं अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यकारिणी भंग होने के बाद दुबारा से चुनाव करवाने हेतु बैठक का आयोजन हुआ इसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र वर्मा जी ( द्वारका) दिल्ली वाले को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं सतीश कुमार सोनी चंडीगढ़ वाले को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। राधे श्याम मुसौण को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं डॉक्टर डी०के० सोनी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष तथा राकेश सोनी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। जानकारी के लिए बता दे कि डॉक्टर डी०के० सोनी को स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ में अहम भूमिका निभाने के चलते प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है साथ ही साथ राकेश सोनी के द्वारा भी स्वर्णकार हित में कार्य करने के कारण प्रदेश महासचिव बनाया गया। नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस प्रकार है डॉ कृष्ण कुमार वर्मा, श्रीराम मौसुण , हंसराज कडेल, नटवरलाल, आर०सी० वर्मा, रवींद्र वर्मा राष्ट्रीय संरक्षक तथा सुरेंद्र वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतीश कुमार सोनी राष्ट्रीय महासचिव, मुकेश वर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरबंस लाल सोनी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, मुकेश रोहिणी उपाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश सोनी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, सोहनलाल मौसुण, विनोद कुमार सोनी, शीशराम सोनी राष्ट्रीय सचिव का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, इसके अलावा अनेक प्रदेशों के प्रतिनिधि को भी दायित्व प्रदान की गई। डॉक्टर डी०के० सोनी प्रदेश अध्यक्ष एवं राकेश सोनी को प्रदेश महासचिव बनने पर उन्होंने राष्ट्रीय संगठन को धन्यवाद दिया है तथा प्रदेश में स्वर्णकार हित में कार्य करने को हमेशा अग्रसर रहने का संकल्प लिया साथ ही साथ स्वर्ण कला बोर्ड का गठन छत्तीसगढ़ राज्य में करने के साथ-साथ प्रदेश एवं संभाग स्तरीय स्वर्णकार भवन के निर्माण करने की भी प्रक्रिया करने का प्रयास किया जाएगा। डॉक्टर डी०के० सोनी को प्रदेश अध्यक्ष बनने तथा राकेश सोनी को प्रदेश महासचिव बनने पर समाज के लोगों में खुशी की लहर है। प्रदेश महासचिव राकेश सोनी के द्वारा राष्ट्रीय महासचिव व अध्यक्ष की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ प्रदेश में अन्य पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश संगठन महामंत्री राजू सोनी तथा संभागीय स्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर सोनी संतोष सोनी, अखिलेश वर्मा, रितेश वर्मा, राजेश सोनी, कैलाश सोनी, प्रदेश सचिव अजय सोनी, नीलकमल सोनी, अंकित कुमार शाह, दीपक सोनी तथा महिला विंग में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती सीमा सोनी, प्रदेश महासचिव प्रीति सोनी की नियुक्ति की गई है। जिला एवं ब्लॉक राष्ट्रीय नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आगामी दिनों किया जाना शेष है।
आयोजन
चुनाव
देश
बैठक
राज्य
सम्मान
स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के डॉक्टर डी०के० सोनी बने प्रदेश अध्यक्ष तथा राकेश सोनी बने प्रदेश महासचिव….राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक राजस्थान सेवा सदन फरीदाबाद में हुई संपन्न….राष्ट्रीय कोर कमेटी के द्वारा की गई नियुक्ति
- by Chief editor Deepak sarathe
- 25 June 2024
- 0 Comments
- 252 Views

Related Post
‘घर बैठे कमाएं’ का मैसेज खाली कर सकता
15 September 2026
गजब व्यवस्था…सरगुजा संभाग का ‘अनोखा’ सामुदायिक शौचालय! यहां
15 September 2026
सरगुजा में पहाड़ी कोरवा परिवार से ‘छिन गई’
15 September 2026
सरगुजा में ‘बदमाशों की कुंडली’ खोल रही पुलिस:
15 September 2026
नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में नए मोबाइल टावर की
15 September 2026
