अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भिट्टीकला में शासकीय राशन के अफरा तफरी का मामला प्रकाश में आया है, सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ट्रक को मौके पर खड़ा करवा कर मामले की जांच कर रही है, दरअसल बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भिट्टीकला शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ट्रक से शासकीय राशन उतरना था, लेकिन समिति का चावल कुछ मात्रा में गांव के ही शैलेंद्र राजवाड़े के घर पर उतारा जा रहा था। कुछ ही मात्रा में चावल उतारा गया था, जबकि शासकीय राशन को उचित मूल की दुकान पर उतारा जाना था। संदेह के दायरे में प्रतीत होने पर इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा मणिपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर रही है ।राशन दुकान के स्टाफ पंजी सहित अन्य दस्तावेजों को जांच के लिए बुलाया गया है ।
आरोप
क्राइम
राज्य
शिकायत
राशन दुकान की जगह सेल्समैन के घर उतारा जा रहा था चावल, सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस, चल रही पूछताछ
- by Chief editor Deepak sarathe
- 25 November 2023
- 0 Comments
- 578 Views

Related Post
हिमालया बेबीकेयर ने ‘Pure Beginnings Ghee Gift Pack’
17 August 2026
नागपंचमी पर 51 जोड़ों ने किया कालसर्प दोष
17 August 2026
स्वीपर के भरोसे स्कूल, शिक्षक नदारद! आखिर बच्चों
17 August 2026
‘पुरखा के सुरता’ में कांग्रेस ने अपने पूर्वजों
17 August 2026
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ
17 August 2026
