अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भिट्टीकला में शासकीय राशन के अफरा तफरी का मामला प्रकाश में आया है, सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ट्रक को मौके पर खड़ा करवा कर मामले की जांच कर रही है, दरअसल बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भिट्टीकला शासकीय उचित मूल्य की दुकान में ट्रक से शासकीय राशन उतरना था, लेकिन समिति का चावल कुछ मात्रा में गांव के ही शैलेंद्र राजवाड़े के घर पर उतारा जा रहा था। कुछ ही मात्रा में चावल उतारा गया था, जबकि शासकीय राशन को उचित मूल की दुकान पर उतारा जाना था। संदेह के दायरे में प्रतीत होने पर इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा मणिपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर रही है ।राशन दुकान के स्टाफ पंजी सहित अन्य दस्तावेजों को जांच के लिए बुलाया गया है ।
आरोप
क्राइम
राज्य
शिकायत
राशन दुकान की जगह सेल्समैन के घर उतारा जा रहा था चावल, सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस, चल रही पूछताछ
- by Chief editor Deepak sarathe
- 25 November 2023
- 0 Comments
- 534 Views

Related Post
सरगुजा जैसे आदिवासी अंचल में शिक्षा की नई
8 February 2026
भिलाई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में अंबिकापुर के गोपाल सिंह
8 February 2026
सरगुजा में कपड़े की दुकान में लगी भीषण
2 February 2026
बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की दिशा में मील
2 February 2026
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से
2 February 2026
