Sarguja express…
अंबिकापुर। शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ गांधीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली सिरप और टैबलेट जब्त की है। इस मामले में मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से मेडिकल की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार संचालित किए जाने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिद्धिविनायक मेडिकल में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में नशीली सिरप एवं टैबलेट बरामद की गई, जिनका अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से ही मेडिकल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त मेडिकल स्टोर के माध्यम से लंबे समय से नशीले पदार्थों का गोरखधंधा चलाया जा रहा था, जिससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने की आशंका थी। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, जब्त की गई दवाओं के संबंध में भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई
क्राइम
बड़ी खबर
राज्य
स्वास्थ
अंबिकापुर में नशीली दवाओं पर गांधीनगर थाना की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल संचालक गिरफ्तार
- by Chief editor Deepak sarathe
- 31 March 2026
- 0 Comments
- 216 Views

Related Post
करोड़ों के लेनदेन का खेल! 2.39 करोड़ की
21 September 2026
अनुकंपा नियुक्ति में शपथपत्र पर सवाल, 9 साल
21 September 2026
‘जय गणेश देवा’ के जयघोष से गूंजा हाथी
21 September 2026
रसूलपुर हत्याकांड: झारखंड से दबोचा गया चौथा आरोपी,
18 September 2026
“टीबी को मात देने के करीब सरगुजा का
18 September 2026
