Sarguja express
अंबिकापुर। कंपनी बाजार क्षेत्र से अचेत अवस्था में मिली करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है।
पुलिस के अनुसार, महिला को 2 अक्टूबर 2026 को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 4 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
महिला को जानने या पहचानने वाले लोग जिला अस्पताल अंबिकापुर स्थित पुलिस सहायता केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में प्रधान आरक्षक 352 फलेंद्र प्रसाद पैकरा के मोबाइल नंबर 9009648173 पर भी सूचना दी जा सकती है।
सूचना
राज्य
अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद
- by Chief editor Deepak sarathe
- 5 October 2026
- 0 Comments
- 112 Views

Related Post
घर में रखी महुआ शराब पीने के बाद
5 October 2026
एक परमिशन की आड़ में ‘हरियाली का कत्ल’?
4 October 2026
पलटा ट्रक तो खुला 1.19 करोड़ के गांजे
1 October 2026
खेत में मिली नवजात के लिए आगे आए
1 October 2026
सरगुजा के युवाओं को मिलेगा ‘युवा रत्न सम्मान’,
1 October 2026
