5 October 2026
अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद
सूचना राज्य

अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद

Sarguja express
अंबिकापुर। कंपनी बाजार क्षेत्र से अचेत अवस्था में मिली करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है।
पुलिस के अनुसार, महिला को 2 अक्टूबर 2026 को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 4 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
महिला को जानने या पहचानने वाले लोग जिला अस्पताल अंबिकापुर स्थित पुलिस सहायता केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में प्रधान आरक्षक 352 फलेंद्र प्रसाद पैकरा के मोबाइल नंबर 9009648173 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *