1 October 2026
खेत में मिली नवजात के लिए आगे आए मंत्री राजेश अग्रवाल: सीएमएचओ को किया फोन, बोले- इलाज और सुरक्षा में न हो कोई कमी
ख़बर जरा हटके देश पहल बड़ी खबर राज्य स्वास्थ

खेत में मिली नवजात के लिए आगे आए मंत्री राजेश अग्रवाल: सीएमएचओ को किया फोन, बोले- इलाज और सुरक्षा में न हो कोई कमी

Sarguja express

दरिमा क्षेत्र में असहाय अवस्था में मिली थी मासूम बच्ची, मंत्री ने स्वास्थ्य की ली जानकारी; उपचार के साथ सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली नवजात बच्ची के मामले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने संज्ञान लिया है। बच्ची के मिलने की जानकारी सामने आते ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर चर्चा कर उसके स्वास्थ्य और चल रहे उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नवजात के इलाज, देखभाल और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि बच्ची को लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाए और जरूरत के अनुसार हर संभव चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बच्ची के आगे के संरक्षण को लेकर भी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

‘मासूम का जीवन और सुरक्षा सबसे पहले’

राजेश अग्रवाल ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि एक नवजात बच्ची का इस तरह असहाय अवस्था में मिलना बेहद पीड़ादायक है। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण उसका जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा है। उसे बेहतर उपचार के साथ सुरक्षित वातावरण और भविष्य के लिए आवश्यक संरक्षण मिलना चाहिए।

दरिमा क्षेत्र में खेत के पास मिली नवजात बच्ची को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। फिलहाल उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों को समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मासूम को उपचार के साथ सुरक्षा, संरक्षण और आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *