23 July 2026
“मिस तीन दीवा 2026′ में अंबिकापुर की अक्षिता डबराल ने रचा इतिहास, जीता’ मिस ग्लोइंग स्किन ‘का खिताब “
आयोजन ख़बर जरा हटके देश राज्य सम्मान

“मिस तीन दीवा 2026′ में अंबिकापुर की अक्षिता डबराल ने रचा इतिहास, जीता’ मिस ग्लोइंग स्किन ‘का खिताब “

Sarguja express….
अंबिकापुर.
जयपुर के जी स्टूडियो में 11 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘मिस टीन दीवा 2026 ‘में अंबिकापुर होली क्रॉस स्कूल कक्षा 12वीं की छात्रा अक्षिता डबराल ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है | ग्लैम नेट फाउंडेशन (नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद) द्वारा आयोजित इस इवेंट में देशभर की 37 फाइनलिस्ट के बीच अक्षिता टॉप फाइनलिस्ट बनी और “मिस ग्लोइंग स्किन “का खिताब अपने नाम किया | अक्षिता इस पेजेंट के इतिहास में छत्तीसगढ़ की तीसरी और ‘नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड ‘में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी | इस राउंड में अक्षिता ने अंबिकापुर की रजवार भित्ति कला, बस्तर ट्राइबल आर्ट, तीजन बाई के एक तारा और धान के जरिए छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर गर्व के साथ प्रस्तुत किया |
अक्षिता एक छात्र होने के साथ-साथ एक मॉडल , पुरस्कृत आर्टिस्ट, एक्टर, सिंगर, डांसर और कवित्री भी है | वे पूर्व में मिस्ट टीन ओडीशा 2023 तथा मिस एशिया स्टार 2025 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं | यह कला की धनी है| और हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई है |उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर नगर वासियों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *