21 May 2026
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन
आरोप आयोजन देश राजनीति राज्य विरोध

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन

Sarguja express….
मो,हदीस,

सीतापुर:

-बढ़ती महंगाई समेत अन्य मुद्दों के विरोध में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में रैली निकाली जो मुख्य मार्ग से होते हुए साप्ताहिक बाजार पहुँची।जहाँ बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की ढुलमुल नीतियों को दोषी ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की गई।इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज सभी मोर्चे पर विफल नजर आ रही है।हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्र की यही मोदी सरकार कहती थी कि देशवासियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।देश के पर्याप्त मात्रा में ईंधन एवं रसोई गैस का भंडारण है।लेकिन केंद्र सरकार की यह झूठ पकड़ी गई आज पूरा देश ईंधन की कमी से जूझ रहा है।पेट्रोल डीजल की आपूर्ति के अभाव में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लगने लगी है वही कई पेट्रोल पंपो पर ताले लग गये है।उन्होंने कहा कि केंद्र की निकम्मी सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है।सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश की माली हालत काफी खराब हो गई है।देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है चारो तरफ अराजकता का माहौल निर्मित होने लगा है।अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में महंगाई की मार झेल रही जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ लालचंद यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा नपं प्रेमदान कुजूर संदीप गुप्ता अरुण गुप्ता सुनील मिश्रा शिव गुप्ता पंकज दुबे बदरुद्दीन इराकी विजय गुप्ता मनसुख राम मंटू गुप्ता शरद गुप्ता नरेश बघेल सुखदेव भगत राजू पणिकर मनीषा पणिकर नागेश्वर भगत अनमोल लकड़ा जमुना यादव बॉबी वाधवा दिलेश तिग्गा संतोष गुप्ता उमेश दास गौरीशंकर समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *