12 October 2026
प्रसव पीड़ा के बाद गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत
क्राइम ख़बर जरा हटके राज्य स्वास्थ

प्रसव पीड़ा के बाद गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत

Sarguja express
अंबिकापुर। प्रसव पीड़ा के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाई गई 34 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के धंधापुर डुमरपारा निवासी भुवनेश्वरी पति विष्णु नौ माह की गर्भवती थीं। 11 अक्टूबर की शाम उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रेवतपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। वहां तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। परिजन 12 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला और गर्भस्थ शिशु, दोनों की मौत से परिवार में शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *