Sarguja express….
13 अक्टूबर को सिंधु भवन में पगड़ी रस्म, दिवंगत आत्मा को दी जाएगी भावभीनी श्रद्धांजलि
अंबिकापुर। नगर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ एवं सिविल सर्जन डॉ. जे. के. रेलवानी की पूजनीय माताश्री श्रीमती राजकुमारी रेलवानी का शनिवार रात्रि लगभग 9:30 बजे निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं चिकित्सा जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
माँ के स्नेह, ममत्व और आशीर्वाद का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःखद अवसर पर चिकित्सक समुदाय एवं शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
दिवंगत माताश्री की पावन स्मृति में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे सिंधु भवन, अंबिकापुर में पगड़ी रस्म आयोजित की जाएगी। महिलाओं की शोक बैठक भी इसी स्थल पर होगी।
शोकाकुल डॉ. जे. के. रेलवानी, दिलीप, सुरेश, जितेन्द्र, संजय, रवि एवं समस्त रेलवानी परिवार ने सभी आत्मीयजनों, चिकित्सकों और शुभचिंतकों से उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने का विनम्र अनुरोध किया है।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏

