15 May 2026
मैनपाट के 7 एकड़ भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण…..  केसरा में प्रशासनिक अमले ने की कार्रवाई, पंचायत ने पारित किया था प्रस्ताव
कार्रवाई नियम प्रशासन राज्य समस्या

मैनपाट के 7 एकड़ भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण…..  केसरा में प्रशासनिक अमले ने की कार्रवाई, पंचायत ने पारित किया था प्रस्ताव

Sarguja express

अंबिकापुर.सरगुजा के मैनपाट में प्रशासन ने 7 एकड़ जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल और दूसरे निर्माण तोड़ दिए। पिछले करीब 4 साल से एक व्यक्ति इस जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा था। अवैध कब्जा हटाने के लिए पंचायत ने पहले ही प्रस्ताव भी पास किया था।

जानकारी के अनुसार, सरगुजा-रायगढ़ सीमा पर स्थित ग्राम केसरा में रहने वाले संजय लकड़ा उर्फ इब्राहिम खान ने
करीब 4 साल पहले लगभग 7 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसने वहां शेड बनाकर गाय, भैंस और बकरियों का पालन शुरू कर दिया था। साथ ही बड़ी मशीनों की मदद से खेती भी की जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग (निस्तार) की थी और इस पर किए गए कब्जे का उन्होंने विरोध भी किया था। केसरा पंचायत ने इब्राहिम खान के अवैध कब्जे के खिलाफ प्रस्ताव भी पास किया था। कई शिकायतों के बाद तहसीलदार उमेश बाज ने उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।

शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर की मदद से वहां बने मकान और बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया।
प्रशासन ने इब्राहिम खान को अपनी मशीनें और सामान हटाने के लिए समय दिया है, नहीं तो आगे चलकर सामान जब्त किया जाएगा।

कमलेश्वरपुर में दुबारा कब्जा, सामान जब्त

कमलेश्वरपुर में प्रशासनिक अमले ने करीब 25 दिनों पूर्व अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई थी। इनमें से मोतिम खान का अतिक्रमण हटाया गया था। मोतिन खान ने दुबारा दुकान का शेड लगा लिया था और सामान रख दिया गया था। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने मोतिन खान द्वारा रखे गए ठेले और सामानों को जब्त कर लिया है। मोतिन खान को दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *