Sarguja express
अम्बिकापुर, सरगुजा….
नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निर्धारित लोकार्पण कार्यक्रम से पहले अनाधिकृत रूप से प्रतिमा का उद्घाटन किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर निगम प्रशासन की ओर से आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगम में पदस्थ सहायक अभियंता प्रदीप पैकरा ने बताया कि दिनांक 8 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित था। इससे पूर्व निगम द्वारा प्रतिमा स्थल पर अंतिम चरण की तैयारियां जारी थीं।
इसी बीच, आरोप है कि युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा एवं उनके कुछ साथियों द्वारा 7-8 अप्रैल की मध्यरात्रि लगभग 12 से 1 बजे के बीच बिना अनुमति प्रतिमा का लोकार्पण कर दिया गया। इस अनाधिकृत कार्यक्रम के कारण शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई तथा प्रतिमा स्थल की साज-सज्जा को पुनः व्यवस्थित करने के लिए निगम के कर्मचारियों को दोबारा लगाया गया।
निगम प्रशासन का कहना है कि इस कृत्य से शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद प्रतिमा को पुनः विधिवत ढंग से फूलमाला अर्पित कर कवर किया गया।
वहीं, आरोप है कि विकल झा द्वारा इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भड़काऊ एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली टिप्पणियां भी प्रसारित की गईं, जिससे अफवाह फैलने की स्थिति बनी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने विकल झा एवं उनके अन्य साथियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—221, 3(5), 324(3) एवं 353(2)—के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई
क्राइम
निगम
बड़ी खबर
राजनीति
राज्य
ब्रेकिंग…अम्बिकापुर में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनाधिकृत लोकार्पण, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सहित साथियों पर मामला दर्ज
- by Chief editor Deepak sarathe
- 11 April 2026
- 0 Comments
- 38 Views

Related Post
295 नग नशीले कैप्सूल बरामद, आरक्षकों को चकमा
11 April 2026
महिला की जघन्य हत्या के मामले में आरोपी
11 April 2026
गले में विशालकाय सांप डालकर घूमता दिखा युवक,
8 April 2026
अम्बिकापुर के निजी विद्यालयों में किताबों और फीस
8 April 2026
भीषण गर्मी में मरीजों को राहत, अनोखी सोच
8 April 2026
