16 October 2025
अंबिकापुर के ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया जहर,…. खाने से मौत….रायपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, दोनों ने की थी लव मैरिज
क्राइम बड़ी खबर राज्य

अंबिकापुर के ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया जहर,…. खाने से मौत….रायपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, दोनों ने की थी लव मैरिज

Sarguja express

अंबिकापुर. सरगुजा में युवा ठेकेदार की पत्नी ने जहर सेवन कर लिया। उसे निजी हॉस्पिटल से रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ठेकेदार की पत्नी ने जहर ऑनलाइन मंगाया था। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के नावापारा
ठेकेदार सुधाकर सिंह अपनी पत्नी निशा सिंह एवं दो बच्चों के साथ वसुधरा कॉलोनी में निवास कर रहे थे। वसुंधरा कॉलोनी में निशा सिंह ने ऑनलाइन जहर मंगाया। मंगलवार को उसने जहर का सेवन कर लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ी तो उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। वहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में निशा सिंह ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया एवं शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतका निशा सिंह (34 वर्ष) ने करीब 15 वर्ष पूर्व ठेकेदार सुधाकर सिंह के साथ प्रेमविवाह किया था। दोनों की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी 14 वर्ष की एवं छोटी बेटी 8 वर्ष की है। कुछ समय से सुधाकर सिंह पत्नी एवं दो बेटियों के साथ वसुंधरा कालोनी में रह रहे थे। उनके घर में कुछ माह पूर्व अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसमें कथित रूप से लाखों रुपये जल गए थे।
पारिवारिक विवाद के कारण सुधाकर सिंह अपनी पत्नी एवं दो बेटियों के साथ नावापारा पैतृक घर में रहने लगा था, लेकिन निशा सिंह परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। उन्होंने फिर से वसुंधरा कॉलोनी में रहना शुरू कर दिया था।
बताया गया है कि पारिवारिक विवाद के कारण निशा सिंह ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस मामले मे जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *