25 June 2025
सड़क, नाली, नहर की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद सहित वार्ड वासियों ने निगम को घेरा .. वार्ड के विकास के लिए तत्काल राशि आवंटित करने की मांग, कहा.. काम नहीं हुआ तो बरसात में होगी दिक्कत
आरोप मांग राज्य विरोध समस्या

सड़क, नाली, नहर की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद सहित वार्ड वासियों ने निगम को घेरा .. वार्ड के विकास के लिए तत्काल राशि आवंटित करने की मांग, कहा.. काम नहीं हुआ तो बरसात में होगी दिक्कत

Sarguja express …..

अम्बिकापुर। सड़क, नाली, नहर की समस्या का आज दिनांक तक समाधान नहीं होने को लेकर मंगलवार को वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद मोहम्मद बाबर सहित कांग्रेस के पूर्व पार्षद और भारी संख्या में वार्ड वासियों ने नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान वार्ड वासियों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम का मुख्य द्वार पुलिस के द्वारा बंद कर दिया गया था। बाद में पार्षद और वार्ड वासियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए वार्ड के विकास के लिए तत्काल राशि आबंटन की मांग की।

वार्ड वासियों ने कहा कि नगर का वार्ड क्रमांक 41 नवागढ़ जो नगर पालिक निगम अम्बिकापुर का सबसे बड़ा क्षेत्रफल एवं जनसंख्या वाला वार्ड है जो पूर्व में पंचायत से निगम में शामिल हुआ है, चूंकि पंचायत से निगम में शामिल होने के कारण विगत 15 वर्षों से तेजी विकास नहीं हो रहा है जहां नाली, सड़क, नहर की सफाई इत्यादि नहीं होने के कारण वार्ड का विकास रुका हुआ है।
वर्तमान में बारिश का मौसम होने के कारण सड़क अच्छी नहीं होने से सडक कीचड़ में तब्दील हो जाएगी जिससे आवागमन बाधित हो जाएगा। जल जमाव की स्थिति निर्मित हो जायेगी, इसलिये उक्त समस्या का समाधान तत्काल किया जाये।तत्काल अधोसंरचना मद डीएमएफ मद, महापौर निधी, कमिश्नर फंड, से 20,00,000/-रूपये आबंटित किया जाये ताकि आम जनता को यथाशीघ्र राहत मिल सके। दिनांक 23 फरवरी 25 को वार्ड में लगभग 15 करोड का प्रस्ताव निगम को भेजा गया था, किन्तु आज दिनांक तक अधिकारियों के द्वारा उक्त प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया गया,
और ना ही राशि आबंटित की गयी, जिससे विकास रुका हुआ है।

आरोप लगाया गया कि निगम अम्बिकापुर के अन्य वार्ड जो बीजेपी शासित है, उन वार्डों पर 30 से 40 लाख रूपये विकास कार्य हेतु आबंटित किया जा चुका है, इस प्रकार वार्ड कमांक 41 के साथ भेदभाव किया गया है।
पार्षद और वार्ड वासियों ने कहा की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन एवं चक्का जाम किया जायेगा।
पार्षद और वार्ड वासियों में मांग करते हुए कहा कि वार्ड कमांक 41 के उपरोक्त समस्या का समाधान यथाशीघ्र करते हुये राशि 20,00,000/- (बीस लाख रूपये) विकास कार्य हेतु आबंटित किये जाए। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *