Sarguja express
अम्बिकापुर। नगर निगम अम्बिकापुर की आज हुई पहली सामान्य सभा की बैठक में विपक्ष द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।
विदित हो कि निगम चुनाव जीतने के बाद महापौर मंजूषा भगत ने गिनम में पहली हिंदू महापौर बनने की बात कही थी जिसे लेकर विपक्षी नेताओं ने आज निगम की पहली बैठक में ही विरोध जताया। इस मुद्दे को जब नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने उठाया तो महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि मेरे द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। मैं अपने बयान से किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। महापौर के इस बात से सहमत होकर विपक्षी नेताओं ने अपनी काली पट्टी उतार दी।
बैठक की शुरूआत में आज नगर निगम के सभी पार्षदों व अधिकारियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों को अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
आरोप
बड़ी खबर
बैठक
राज्य
विरोध
निगम की पहली बैठक में विपक्ष ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
- by Chief editor Deepak sarathe
- 28 April 2025
- 0 Comments
- 234 Views

Related Post
आशा पाण्डेय की बाल पत्रिका नन्हें उपवन का
29 July 2026
निजी प्रकाशकों की किताबों पर बढ़ा विवाद, एनसीईआरटी
29 July 2026
एक करोड़ की उठाईगिरी के आरोपियों की गिरफ्तारी
28 July 2026
महामाया पहाड़ शव मामला: कब्र खुदवाकर परिजनों को
28 July 2026
