19 October 2024
नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के किए 17 टुकड़े ….स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंका शव….लिव-इन पार्टनर की मदद ली
क्राइम राज्य

नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के किए 17 टुकड़े ….स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंका शव….लिव-इन पार्टनर की मदद ली

सरगुजा एक्सप्रेस(कोरबा)….छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला। इसके बाद शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर की मदद ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

हैरानी की बात यह है कि लड़की ने यह साजिश पैसों के लालच में रची। इसके लिए उसने सऊदी अरब से बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साल की लड़की और झारखंड के रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26 वर्ष) की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों करीब साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे।

चाकू से काटा गला, फिर किए टुकड़े

वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। हालांकि वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा।

वहां आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत 9 जुलाई की रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से
वसीम के गले पर वार कर दिया।हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काट कर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया।

ई-कॉमर्स साइट से मंगवाया था चाकू

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, हत्या करने के बाद वसीम की चेन, मोबाइल और फोन-पे से 3 लाख रुपए लेकर आरोपी ओडिशा भाग गए। टेक्निकल जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लड़की को लगा कि वसीम ने सऊदी अरब में काम करने के दौरान बहुत पैसा कमाया होगा। इस लालच में उसने रजा खान के साथ मिलकर साजिश रची। SP तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की और आरोपी रजा खान दोनों लिव-इन में रहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।

दो दिन पहले अलग-अलग टुकड़ों में मिले थे युवक के शरीर

गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार 10 जुलाई को पाली थाना अंतर्गत गोपालपुर डैम में स्कूल बैग और बोरे में अलग-अलग टुकड़ों में युवक के शव मिले थे। कुछ हिस्से डैम में पाए गए और सिर गायब था। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि (राजा खान 20) और किशोरी ने वसीम खान की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *