रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के दुरुस्त अंचल के ग्राम त्रिशूली के किसान राम प्रसाद के पुत्र सोनू कक्षा दसवीं में 96.83 प्रतिशत लाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। सोनू शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय सनवाल में अध्यनरत है। स्कूल की दूरी उसके घर से 10 किलोमीटर है प्रतिदिन वह साइकिल से आना जाना करता था। आने-जाने में काफी समय लग जाता था वहीं पढ़ाई के लिए भी कम समय बच पाता था परंतु समय का उचित प्रबंध कर सोनू ने पढ़ाई करता रहा। जिससे उसे सफलता मिली। सोनू ने स्कूल के अलावा ट्यूशन नहीं किया परंतु उसके बाद भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया। सोनू मेडिकल फील्ड में जाना चाहता है। सोनू ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनो के सतत मार्गदर्शन को दिया।
राज्य
शिक्षा
किसान के पुत्र सोनू ने कक्षा दसवीं में हासिल किया 96.83 प्रतिशत अंक
- by Chief editor Deepak sarathe
- 13 May 2024
- 0 Comments
- 244 Views

Related Post
दवा सिर्फ देना नहीं, सही इस्तेमाल बताना भी
26 September 2026
घर में चल रही थी ‘नकली शराब की
26 September 2026
शिक्षकों से राशि मांगने की शिकायत ने पकड़ा
26 September 2026
तालाब की आदिवासी जमीन पर फर्जीवाड़ा, 40 लाख
25 September 2026
अंबिकापुर के कारोबारियों के लिए जरूरी खबर: दुकानों-प्रतिष्ठानों
25 September 2026
